व्हाट्सएप पर फर्जी पहचान बनाकर 2.93 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने कंपनियों के अधिकारियों की फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर कुल 2 करोड़ 93 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 38 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में होल्ड करा दिए गए हैं।

मुख्य बिंदु:
0 ठगी का तरीका: आरोपियों ने कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम और फोटो का उपयोग करके फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाए और अकाउंटेंट को मैसेज भेजकर बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए।

दो बड़ी घटनाएं:
0 थाना टिकरापारा: राठी बंधुस कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के खाते से 93 लाख रुपये की धोखाधड़ी।
0 थाना तेलीबांधा: ट्रांसफॉर्मर एंड ट्रांसमिशन लिमिटेड के खाते से 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी।

गिरफ्तारियां: महाराष्ट्र के ठाणे (उल्हासनगर) से 3 और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से 2 आरोपी गिरफ्तार।
बरामदगी व कार्रवाई: आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पासबुक और नगदी ज़ब्त की गई है। इसके साथ ही दोनों मामलों में कुल 1 करोड़ 38 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज (होल्ड) करवा दिए गए हैं।
पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश और तकनीकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *