जिला रोजगार कार्यालय बालोद में 13 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन…

लोक जगत, रायपुर। बालोद जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के तत्वावधान में निजी क्षेत्र में रोजगार के सुअवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा। रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर तथा अन्य योग्यताधारी आवेदकों के लिए कुल 03 नियोजकों द्वारा 220 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल  erojgar.cg.gov.in  पर केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना अनिवार्य होगा। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल का अवलोकन कर सकते हैं अथवा जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष नंबर 07749-299509 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *