लोक जगत, रायपुर। थाना आजाद चौक पुलिस को सूचना मिली कि रामकुंड तालाब के पास एक युवक चाकू लेकर आसपास के लोगों को डरा रहा है सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस ने युवक की पहचान अजय ढीमर पिता रोहित ढीमर उम्र 28 वर्ष, निवासी राम कुंड, जिला रायपुर के रूप में की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 300/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के पश्चात आरोपी को रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।








Leave a Reply