ई-रिक्शा में सवारी बनकर झपटमारी की वारदात करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। विवरण यह है कि चोरी, लूट, नकबजनी एवं झपटमारी के प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुये पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र कमिश्नरेट रायपुर श्री तारकेश्वर पटेल द्वारा मध्य क्षेत्र के पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को चोरी, लूट, नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने.अपने थाना क्षेत्र में चोरी, लूट, नकबजनी एवं झपटमारी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 13.11.2026 को प्रार्थी मदेश मानापुरे द्वारा थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह ई-रिक्शा क्रमांक सीजी 04 एन.एस. 6418 में सवार होकर रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान ऑक्सीजोन गार्डन के पास ई-रिक्शा के चालक द्वारा वाहन को को रोककर अपने साथी के साथ मिलकर प्रार्थी के जेब में रखे 3,000 रुपये नगद एवं विवो कंपनी का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 581/2026 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस.पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी विकास बघेल उर्फ चिंगरी एवं विनोद राणा उर्फ डैनी को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिनके द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
01. विकास बघेल उर्फ चिंगरी पिता घनश्याम बघेल, उम्र 18 वर्ष पता सुदामा नगर, कांती चौक, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर (छ.ग.)
02. विनोद राणा उर्फ डैनी पिता सोम बहादुर राणा उम्र 21 वर्ष, पता अंबेडकर आवास, थाना कबीर नगर, जिला रायपुर (छ.ग.)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *