पटवारी मिलन दास कोसले निलंबित…

लोक जगत, बलौदा बाजार। शासकीय कार्य मे लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सिमगा अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 21 के पटवारी मिलनदास कोसले के विरूद्ध ग्रामीणों द्वारा शासकीय कार्य न किये जाने एवं ग्राम मोहभट्ठा के किसानों द्वारा त्रुटिपूर्ण डीसीएस एवं गिरदावरी कार्य के संबंध में शिकायत की गई।

प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा के द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 अनुसार तत्काल प्रभाव से पटवारी मिलनदास कोसले को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सिमगा नियत किया गया है।निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *