लोक जगत, रायपुर। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र एवं संघ के महासचिव शिरीष त्रिवेदी ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व की मुख्य रीढ़ में पटवारियो का अहम योगदान है इन पटवारियो की सभी जायज और मुख्य मांगो को विष्णु देव सरकार बातचीत करके जल्द से जल्द पूरी करे और अनावश्यक विलम्ब ना करके राजस्व की हो रही हानि को तत्काल रोकने की दिशा में काम करे और आम जनता को रही परेशानियों से मुक्ति दिलाये।

विदित हो कि प्रदेश के मुखिया माननीय विष्णु देव साय की सरकार प्रदेश सरकार के ट्रीपल इंजन की सरकार है किसी भी सरकार के सरकारी तंत्र में सभी सरकारी कर्मचारियों के द्वारा किया गया प्रत्येक जन मानस के लिए किये गये कार्यो से इंजनों को शक्ति मिलती है
कर्मचारियों के किये गए कार्यो से जब सरकार को शक्ति मिलना कम हो जाय शक्ति मिलना बंद हो जाय तब सरकार को अपने पटवारियो ( सरकारी कर्मचारीयों ) की जायज मांगो को तत्काल पूरा करते हुए अपने ट्रिपल इंजन के मशीनों को दुरुस्त कर पुन्ह नई शक्ति के साथ अपने सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर सरकार को और अधिक उच्चाइयों पर ले जाने की दिशा की ओर बढ़ना चाहिए ताकि जन मानस को हो रही असुविधा से मुक्ति दिलाने के लिए काम करना चाहिए l
छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ पटवारियो के हड़ताल का पूरी तरह से समर्थन करते हुए उनके सभी जायज मांगो को हमारे प्रदेश के मुखिया विष्णु साय से संघ मांग/निवेदन करता है कि शीघ्र पूरा करे और अपनी हटधर्मिता को छोड़ कर प्रदेश हित में पटवारियो की सभी मांगो को पूरा करे।








Leave a Reply