पिता को प्रार्थी द्वारा जेल भेजने से नाराज, मोटर सायक़ल मे आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। प्रार्थी हिमेश सोनी पिता संजय सोनी निवासी त्रिमूर्ति नगर के मोटर सायक़ल बुलेट 350 क्र. C.G. 04 Q.P. 0157 कीमती 150000 रू को घटना स्थल त्रिमूर्ति नगर नानूक दीप के घर के सामने कोई अज्ञात व्यक्ति दवारा प्रार्थी के मोटर सायक़ल मे आग लगा कर भाग गया की प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्र नगर मे अपराध क्र. 181/2026 धारा 326(f) bns पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं संदेहियो से पूछताछ कर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई l पतासाजी के दौरान आरोपी सुशील सोनी पिता धनमत सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी त्रिमूर्ति नगर को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैl

सन् 2020 में आरोपी के पिता को प्रार्थी द्वारा जेल भेजने से नाराज आरोपी द्वारा रंजिश वस घटना को अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी – सुशील सोनी पिता धनमत सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी आत्मानंद स्कूल के पास त्रिमूती नगर थाना देवेन्द्र नगर, जिला रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *