अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स स्पर्धा में देश का मान बढ़ाएंगे रायपुर के दो छात्र, सीएम ने दी शुभकामनाएं…

लोक जगत, रायपुर। राजधानी के वेदिक इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सातवीं के छात्र पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन दक्षिण कोरिया में होने वाली ‘रोबोटेक्स इंटरनेशनल ग्रैंड फाइनल’ के लिए हुआ है। आगामी 28 और 29 नवंबर को आयोजित होने वाली इस वैश्विक प्रतियोगिता में दोनों छात्र भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सीएम निवास पर की मुलाकात
इस उपलब्धि के बाद दोनों छात्रों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रदेश के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है और सरकार उन्हें आधुनिक तकनीक व नवाचार के बेहतर अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों, प्राचार्य नीलम चौधरी और रोबोनाइट रोबोटिक्स के मार्गदर्शकों (रवि सिन्हा, रीना सिन्हा व कोच शौर्य सिन्हा) को भी बधाई दी।

राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया था दूसरा स्थान…
ज्ञात हो कि पराक्रम और मोहम्मद गौस ने नेशनल चैंपियनशिप 2026 की ‘लेगो लाइन फॉलोअर’ (LEGO Line Follower) श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। 16 से अधिक राज्यों के 7 हजार प्रतिभागियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अंतिम 36 में अपनी जगह बनाई है। इस श्रेणी में छात्रों को प्रोग्रामिंग और तार्किक समझ के जरिए ऐसा रोबोट बनाना होता है जो ट्रैक की रेखाओं को पहचान कर खुद आगे बढ़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *