लोक जगत, रायपुर। शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध हथियार लेकर घूमने एवं आम नागरिकों में भय का वातावरण निर्मित करने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु रायपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में डीसीपी वेस्ट श्री रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन एवं थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग एवं सिविल पेट्रोलिंग के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
दिनांक 22/11/2026 को पेट्रोलिंग एवं सिविल पेट्रोलिंग के दौरान थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से एक चाकू एवं एक तलवार जप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण…
01. अपराध क्रमांक 1064/2026
– धारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट
– आरोपी: मोहम्मद कौनेन
– पिता: मोहम्मद यूनुस
– उम्र: 19 वर्ष
– निवासी: मदनी चौक, संजय नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर
– जप्ती: एक चाकू
02. अपराध क्रमांक 1065/2026
– धारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट
– आरोपी: मोहम्मद अहमद
– पिता: अली मोहम्मद
– उम्र: 25 वर्ष
– निवासी: संजय नगर, ख्वाजा गली, थाना टिकरापारा, रायपुर
– जप्ती: एक तलवार
पुलिस की कार्रवाई…
उक्त दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध हथियार रखने, उनका प्रदर्शन करने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
आम नागरिकों से अपील…
रायपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार रखने, उसका प्रदर्शन करने अथवा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
अवैध हथियारों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध रायपुर पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
थाना टिकरापारा
रायपुर कमिश्नरेट







Leave a Reply