गुढ़ियारी में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के सूर्यनगर-गोगांव इलाके में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले युवक को पुलिस ने 24 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम विकास कुमार साहू (25) है, जो उसी क्षेत्र का रहने वाला है।
पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *