बिलासपुर में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप…

लोक जगत, बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय आरुषि की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मां मीना डहरिया ने पड़ोस के युवक दुर्गेश सूर्यवंशी पर बेटी से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मां के मुताबिक, दुर्गेश ने मैसेज कर आरुषि को मिलने बुलाया था। बाद में आरुषि ने फोन पर रोते हुए मारपीट की बात कही, लेकिन घबराहट में अपनी जगह नहीं बता सकी। शाम को दुर्गेश ने फोन कर पहले अस्पताल में भर्ती कराने और फिर फांसी लगाने की जानकारी दी। उसी रात सिम्स में उसकी मौत हो गई।

मां का दावा है कि शरीर पर चोट के निशान हैं और हत्या को आत्महत्या दिखाया जा रहा है, इसलिए आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। वहीं, सकरी पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *