Breaking News 06-Jul-2020

यूपी के 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले गैंगस्टर की चंबल के बीहड़ों में तलाश

         मध्य प्रदेश : कानपुर के बिकरू गांव में उप्र पुलिस के सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले कुख्यात अपराधी विकास दुबे की चंबल के बीहड़ों में तलाश शुरू हो गई है। विकास की अंतिम लोकेशन औरेया मिलने के बाद उत्तरप्रदेश पुलिस ने मप्र पुलिस को सूचना दी थी कि वह दोनों प्रदेशों की सीमाओं पर स्थित चंबल के बीहड़ों में शरण ले सकता है।

         इसके बाद उसे दबोचने के लिए ग्वालियर-चंबल रेंज पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन शुरू हो गया है। विकास पहले भी ग्वालियर में फरारी काट चुका है। हालांकि उसके चंबल की सीमा में प्रवेश करने की कोई पुख्ता जानकारी होने से दोनों रेंजों के अधिकारी अधिकारिक रूप से इंकार कर रहे हैं।
         एडीजीपी(ग्वालियर रेंज) राजाबाबू सिंह ने इतना अवश्य स्वीकार कर रहे हैं उप्र पुलिस ने विकास दुबे के आश्रय लेने के लिए ग्वालियर-चंबल रेंज में शरण लेने की आशंका अवश्य जताई है। इसी सूचना पर दोनों रेंजों की पुलिस अलर्ट है। सीमावर्ती गांवों के साथ मार्गों की नाकेबंदी कर निगरानी की जा रही है।

एक टिप्पणी दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें