पत्थलगांव से अगुआ हुई 9 साल की बच्ची जंगल में मिली

Posted by

 जशपुर : पत्थलगांव से सोमवार दोपहर को अगवा हुई 9 साल की बच्ची प्रियंका धरमजयगढ़ के सोखामुडा गांव के जंगल में मिली । पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि बच्ची को अगवा करने वाले का पता नहीं चल सका है। सीसीटीवी फुटेज में एक अधेड़ के साथ बच्ची जाती हुई दिखाई दी थी।

पुलिस के अनुसार पत्थलगांव क्षेत्र निवासी 9 साल की प्रियंका एक्का सोमवार दोपहर को अपने बड़े भाई प्रकाश के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान एक साइकिल सवार अधेड़ पहुंचा और दोनों को खिलौने और साइकिल देने का लालच दिया। इसके बाद प्रियंका को पैसे और खिलौनों का लालच देकर अपने साथ ले गया। प्रियंका के माता-पिता मजदूरी करते हैं। घटना के समय भी दोनों एक किसान के खेत पर काम करने गए थे। शाम को लौटे तो प्रियंका नहीं दिखाई दी। इस पर उन्होंने प्रकाश से पूछा तो उसने घटना के बारे में बताया। पहले तो परिजन आस-पास तलाश करते रहे, लेकिन जब प्रियंका का पता नहीं चला तो रात करीब 8 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी ओर नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की बच्ची को रायगढ़ की ओर जाते देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने तीन टीम गठित की। एक टीम रायगढ़ की ओर बच्ची की तालाश में निकली थी। मंगलवार को धरमजयगढ़ से आगे सोखामुडा गांव के जंगल में पुलिस ने प्रियंका को सकुशल बरामद कर लिया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *