गृह मंत्री अमित शाह पुनः एम्स में भर्ती

Posted by

 नई दिल्ली :  भारत के गृह मंत्री अमित शाह को शनिवार देर रात  पुनः एम्स में दाखिल कराया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं । 

जानकारी के अनुसार श्री शाह को गंभीर परेशानी नहीं है। एम्स की ओर से बताया गया है कि रूटीन चेकअप के सिलसिले में उन्हें भर्ती किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह पिछले महीने भी एम्स में भर्ती हुए थे। कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनमें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसलिए उन्हें पिछले महीने एम्स में भर्ती कराया गया था। अब शनिवार देर रात 11 बजे अमित शाह को फिर से एम्स में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों की एक टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। वर्तमान में इस पूरे मामले पर एम्स प्रबंधन कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहा है। गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह दो अगस्त को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इसके बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 अगस्त को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन फिर से 18 अप्रैल को थकान और शरीर में दर्द की शिकायत के कारण उन्हें एम्स में एडमिट करवाया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories