कहीं पथराव तो कहीं जला दिए टायर, चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन जारी

Posted by

अमरावती 11 सितम्बर 2023। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। उनकी पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने सोमवार को पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए जन सेना पार्टी (जेएसपी) के पवन कल्याण ने भी इस बंद का समर्थन किया है। पूर्व सीएम की गिरफ्तारी के एक दिन बाद यानी की रविवार को आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम में भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 
लोगो से प्रदर्शन का समर्थन करने का अनुरोध
टीडीपी आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष के अत्चन्नायडू ने पार्टी के कैडर, लोगों और समर्थकों से आंदोलन में भाग लेने और इसे सफल बनाने का अनुरोध किया है। जेएसपी के पवन कल्याण ने भी कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से इस बंद में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने सत्तारूढ़ वाईएसआर पार्टी पर राज्य के अन्य विपक्षी पार्टियों को परेशान करने का आरोप लगाया है। 
 
चंद्रबाबू नायडू को 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उन्हें राजमुंदरी सेंट्रल जेल ले जाया गया। उनकी रिमांड से पहले जेल में भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया था। वहीं इसके विरोध में टीडीपी के कार्यकर्ता विजयवाड़ा अदालत के परिसर में जमा हुए। इलाके में शांति स्थापित करने के लिए राजमुंदरी पुलिस ने धारा 144 लगा दिया। 
 
पूर्व सीएम की गिरफ्तारी के विरोध में शुरू हुआ प्रदर्शन 
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के विरोध में समर्थक सड़को पर उतर आए हैं। पार्टी का झंडा लेकर सड़को पर लोगों का प्रदर्शन जारी है। पूर्व सीएम के समर्थक सड़को पर टायर जलाने के साथ पथराव भी करते दिखे। बसों के सामने बैठकर यातायात भी बाधित कर रहे हैं। हालांकि, इस दौरान पुलिस भी समर्थकों को सड़को से हटाने में लगी हुई है। इस दौरान समर्थक पुलिस से बहस करते हुए दिखे। 
 
कौशल विकास निगम से धन के दुरुपयोग से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में शनिनार को गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही पार्टी के समर्थकों ने राज्य के विभिन्न इलाकों में विरोध प्रदर्शन किए। उन्होंने सीएम जगन मोहन रेड्डी का पुतला भी जलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories