कोलकाता। पश्चिम बंगाल आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने शुक्रवार को भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे मालदा जिले में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। भास्कर मंडल उर्फ धोरमू (30) को शाहबाजपुर गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जो भारत-बांग्लादेश सीमा के काफी करीब है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके कब्जे से एक किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 20 लाख रुपये होगी। मालदा की एक जिला अदालत ने आरोपी को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। धोरमू का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं है। उसके पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया कि पिछले कुछ महीनों से उसकी जीवनशैली में अचानक बदलाव आया, जिससे उस पर संदेह होने लगा। जिला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, मुखबिरों से सूचना मिलने पर सीआईडी अधिकारियों और स्थानीय कालियागंज पुलिस स्टेशन की पुलिस की एक संयुक्त टीम ने उसके घर पर छापा मारा और भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप बरामद की। जिला पुलिस सूत्रों ने कहा कि मंडल संभवत: सीमा पार से जुड़े एक बड़े मादक पदार्थ गिरोह का हिस्सा है, जो पिछले कुछ समय से इस सीमावर्ती जिले में बेहद सक्रिय हो गया है।

-

वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़ से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवाना…
by
-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन…
by
-

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तीन कर्मचारी डॉ मनोज तिवारी, श्री राजेंद्र त्रिपाठी और श्री लंबुधर हुए सेवानिवृत, नम आँखों से कर्मचारियों ने दी बिदाई – प्रदीप मिश्र
by

Recent Posts

रायपुर कलेक्टोरेट परिसर में मिला चौकीदार का शव, कर्ज के तनाव में आत्महत्या की आशंका…

Leave a Reply