अज्ञात बंदूकधारियों ने युवक को गोली मारी, इलाके में तनाव का माहौल

Posted by

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने युवक की पहचान साहिल बशीर डार के रूप में की है, जिसे अनंतनाग जिले के वनिहामा इलाके में गोली मारकर घायल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि युवक वात्रिगाम डायलगाम का रहने वाला है और वानिहामा में 10वीं कक्षा का छात्र है। सूत्रों ने कहा, "घायल को अस्पताल ले जाया गया है। तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *