बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट पर बड़ी खबर, वरिष्ठ नेता ने बताया

Posted by

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों की सूची आज-कल में जारी हो सकती है। पार्टी के एक प्रमुख नेता ने मीडिया से चर्चा में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यदि आज रात किन्हीं कारणों से सूची जारी नहीं हो पाती है तो सूची सोमवार को जारी हो सकती है। पार्टी नेता ने यह भी संकेत दिए कि सूची में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं हो रहा है। दो-चार नाम ही बदल सकते हैं। बताया गया कि पार्टी 67 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। कसडोल और अंबिकापुर सीट को रोककर रखा गया है। यहां प्रत्याशियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

कवर्धा से विजय शर्मा की उम्मीदवारी के विरोध में पूर्व विधायक सियाराम साहू ने पार्टी दफ्तर में जाकर अपनी नाराजगी जताई है। बाद में पवन साय ने सियाराम साहू से अकेले में चर्चा की। दूसरी तरफ, महासमुंंद से योगेश्वर सिन्हा और राकेश यादव का नाम तय होने की खबर से बड़ी संख्या में विरोधी पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। इन नेताओं ने साय से मिलकर सिन्हा और राकेश यादव को बदलने की मांग की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *