पिकअप ने स्कूटी सवार जीजा-साले को रौंदा, फिर 5 किमी तक घसीटा

Posted by

दुर्ग। दुर्ग जिले में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार जीजा-साले को रौंद दिया। पिकअप स्कूटी को 5-6 किमी तक घसीटते हुए ले गई। जिसके चलते सडक़ पर चिंगारी निकलने लगी। इसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि नेवई भाठा निवासी दीपक गुप्ता (30), कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी निवासी अपने अपने साले चंदन गुप्ता (27) के साथ रविवार रात करीब 11 बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मरोदा ब्रिज के ऊपर सामने से आ रही पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दीपक और चंदन दोनों के पैर कट गए। वो लहूलुहान हालत में सडक़ पर ही गिर गए। स्कूटी पिकअप के सामने फंस गई, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। स्कूटी को घसीटते हुए 5-6 किमी दूर ले गया। पूरी सडक़ पर चिंगारी निकलती रही, जिसका राहगीरों ने वीडियो बना लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *