युद्ध के बीच बड़ी खबर: इजरायली राजनयिक पर हमला, चाकू का इस्तेमाल

Posted by

बीजिंग। इजरायल और हमास में जारी युद्ध के बीच चीन में इजरायली राजनयिक पर जानलेवा हमला हुआ है. इजरायली राजनयिक पर चाकू से हमला किया गया है. इजरायली विदेश मंत्रालय ने हमले की पुष्टि की है. मंत्रालय की ओर से बताया गया कि राजनयिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है. इससे पहले मिस्र में इजरायली पर्यटकों पर एक पुलिस अधिकारी ने फायरिंग कर दी थी. इस फायरिंग में दो इजरायली पर्यटक और एक मिस्र के नागरिक की मौत हो गई थी.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि बीजिंग में इजरायली दूतावास के एक राजनयिक पर शुक्रवार को ये हमला किया गया. हालांकि, हमले की वजह सामने नहीं आई है. चीन में इजरायली इजरायल पर ये हमला ऐसे वक्त पर हुआ, जब इजरायल और हमास में भीषण जंग चल रही है. फिलिस्तीन के संगठन हमास ने 7 अक्टूबर को गाजा पट्टी से इजरायल पर हजारों रॉकेट दागे थे. इतना ही नहीं हमास के लड़ाकों ने इजरायली क्षेत्र में घुसकर कत्लेआम मचाया था. इन हमलों में 1200 लोगों की मौत हुई है. इस हमले के जवाब में इजरायल गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बमबारी कर रहा है. इजरायली हमलों में अब तक 1500 लोग मारे गए हैं.
इजरायल और हमास में जारी जंग को लेकर दुनिया के तमाम देश दो गुटों में बंट गए हैं. जहां अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी समेत तमाम यूरोपीय देशों ने हमास को आतंकी संगठन बताते हुए इजरायल की कार्रवाई को सही ठहराया है. तो वहीं, ईरान और सऊदी समेत तमाम अरब देश इजरायल की कार्रवाई को गलत बता रहे हैं.
इन सबके बीच अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, कनाडा से लेकर यूरोप के तमाम देशों में कहीं फिलिस्तीन तो कहीं इजरायल के समर्थन में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *