नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 109-ई पर शनिवार को एक कार में भीषण आग लग गई। इससे कार धू-धू कर जल गयी। सूचना मिलने पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर नियंत्रण प्राप्त किया, लेकिन अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर नैना गांव के पास एक निशान कार संख्या डीएल9सीएम-6944 में भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया, गनीमत रही कि आग लगने पर कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आये। इस सूचना पर नैनीताल से पहुंचे उमेश कुमार, जसवीर सिंह, अरविंद कुमार, विक्रांत सिंह व मोहन सिंह आदि अग्निशमन कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से पानी की बौछार कर आग को शांत किया। वाहन स्वामी लवप्रीत ने बताया कि हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आते समय वाहन में अचानक अचानक आग लग गई। आग से वाहन को काफी क्षति हुई है।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply