अनुष्का ने ऐसे किया विराट को विश

Posted by

मुंबई: भारत के दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज रविवार (5 नवंबर) को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट के जन्मदिन पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने खास अंदाज में प्यार लुटाया है। अनुष्का ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा, जिसमें विराट की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया और उनके प्रति गहरा प्यार दिखाया गया। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट को बर्थडे की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 
 
अनुष्का ने विराट के टी20 इंटरनेशनल करिअर की ‘जीरोथ’ डिलीवरी पर खुलकर बात की। इस जानकारी के साथ विराट की ट्रेनिंग जर्सी में एक फोटो भी थी। आखिरी फोटो में कपल की एक आकर्षक सेल्फी थी, जिसमें विराट काफी मुस्कुरा रहे थे और अनुष्का पाउट बनाती दिख रही थीं। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा,“वह अपने जीवन में हर भूमिका में सचमुच असाधारण हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories