बदमाशों की ली गई क्लास, गुंडागर्दी से दूर रहने दी गई हिदायत…

Posted by

 

डीसीपी पश्चिम जोन के नौ थानों के 41 बदमाशों के ख़िलाफ़ की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
 
रायपुर। डीसीपी पश्चिम ज़ोन के निर्देश पर पश्चिम ज़ोन के समस्त थाना क्षेत्रों के निगरानी बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों को थानों में बुलाकर उनकी काउंसलिंग की गई। इस दौरान सभी को स्पष्ट शब्दों में हिदायत दी गई कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों, गुंडागर्दी एवं नशे से दूर रहें।
 
पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अपराध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
 
पश्चिम ज़ोन पुलिस द्वारा यह कार्यवाही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से की गई।
 
हिदायत देने के पश्चात सभी बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय विशेष सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजा गया, जहां पश्चिम ज़ोन के नौ थाना क्षेत्रों से कुल 41 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories