अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार चौकीदार की मौत

Posted by

अररिया। जोकीहाट के चरघरिया के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से घायल हुए बाइक सवार की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।सूचना के बाद जोकीहाट थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया। मृतक किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के मजकुरी वार्ड संख्या आठ के रहने वाले स्व.उगनलाल मांझी के 48 वर्षीय पुत्र जीत लाल मांझी है।किशनगंज के कोचाधामन थाना में चौकीदार के पद पर पदस्थापित थे। 

घटना को लेकर जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र अजय कुमार मांझी ने बताया कि सोमवार की देर शाम चरघरिया चेकपोस्ट पर ड्यूटी करने जा रहे थे।जाने के क्रम में ही चरघरिया से पहले ही अज्ञात वाहन के ठोकर से बुरी तरह जख्मी हो गए।स्थानीय लोगों के द्वारा सडक़ पर घायल अवस्था में पड़ा देख परिजन को सूचना दी गई,जिसके बाद उन्हें अररिया सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।प्राथमिक उपचार के थोड़ी देर बाद ही उनकी मौत हो गई। मामले में जोकीहाट थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि जीत लाल मांझी के पुत्र के द्वारा अज्ञात वाहन के द्वारा घटना किए जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।जिसकी पुलिस जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *