बालासोर ट्रेन हादसे के 13 और मृतकों के शव परिजनों को सौंपे गए

Posted by

भुवनेश्वर 02 जुलाई 2023। ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में मारे गए 13 और यात्रियों के शव शनिवार को उनके परिजनों को सौंप दिए गए। इन शवों को एम्स भुवनेश्वर में रखा गया था। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि डीएनए जांच की मदद से जिन 29 शवों की शिनाख्त की गई थी, उनमें से छह शव शुक्रवार को और 13 शव शनिवार को परिजनों को सौंप दिए गए।  अधिकारी के मुताबिक, डीएनए जांच के नतीजों के आधार पर और एम्स भुवनेश्वर, भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) तथा राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के समन्वय के जरिये बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मारे गए 13 और यात्रियों के शव शनिवार को उनके परिजनों को सौंप दिए गए। 
अधिकारी के अनुसार, इन 13 शवों में से चार शव को बिहार, आठ शव को पश्चिम बंगाल और एक को झारखंड भेजा गया। उन्होंने बताया कि रेलवे की घोषणा के अनुसार, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि का भुगतान किया गया है। अधिकारी ने बताया कि एम्स भुवनेश्वर में रखे गए 62 शवों की अभी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories