चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Posted by

 

रायपुर। श्री संदीप पटेल, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर, श्री राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर एवं श्री देवांश सिंह राठौर, सहायक पुलिस आयुक्त, पुरानी बस्ती रायपुर के मार्गदर्शन में थाना आमानाका पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
 
दिनांक 19.05.2026 को प्रधान आरक्षक 492 ओमप्रकाश पाण्डेय हमराह स्टाफ के साथ पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि रोटरी नगर, हीरापुर स्थित सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है।
 
सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद जाकिर, पिता स्व. मोहम्मद दाऊद, उम्र 35 वर्ष, निवासी रोटरी नगर, हीरापुर, थाना आमानाका, रायपुर बताया।
 
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया,आरोपी के पास उक्त चाकू रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया।
 
आरोपी के विरुद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 405/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories