कांग्रेस-भाजयुमो के प्रदर्शनों से गरमाई राजधानी

            रायपुर : कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दलों के प्रदेश भर में अलग-अलग मुद्दों को लेकर शुक्रवार को हुए प्रदर्शनों से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में राजनितिक माहौल गरमाया रहा। कांग्रेस ने जहां पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने हरदेव सिन्हा के आत्महत्या की कोशिश के विरोध के बहाने बेरोजगारी के मुद्दे पर भूपेश सरकार का पुतला फूंका।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज कांग्रेस नेताओं ने ब्लाक स्तर में विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल पेट्रोल डीजल के बढतें दामों को लेकर कांग्रेस केन्द्र सरकार के खिलाफ आक्रमक तरीके से मैदान में उतरी है। कोंग्रेसियो का कहना है कि आज कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का दौर चल रहा है जिसके कारण दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए भी लोगों  को सोचना पड़ रहा है इसके बाद भी केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर जनता पर दोहरा बोझ डाल रही है। शहर कांग्रेस के नेतृत्व में अब तक पं. जवाहर लाल नेहरू ,महंत लक्ष्मीनारायण दास, शहीद ब्रिगेडियर, गुरूघासी दास ब्लाक में प्रदर्शन किया जा चुका है। कांग्रेस प्रदर्शन में  प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, कन्हैया अग्रवाल, विकास तिवारी, सुमित दास, आशा चैहान, सुरेश चन्नावार, राजेश सिंह ठाकुर, दिलीप अग्रवाल आदि मौजूद थे। 
हरदेव सिन्हा मामले में जला पुतला 
             बेरोजगार हरदेव सिन्हा की आत्महत्या की कोशिश की घटना के विरोध में भाजयुमो ने शुक्रवार को जशपुर से सुकमा तक प्रदेश भर में 3000 से भी अधिक स्थानों में कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया। मोर्चा ने दावा किया कि इतनी अधिक संख्या में एक साथ युवाओं द्वारा जताया गया यह आक्रोश बताता है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने के मामले में पूर्णता विफल साबित हुई है। इस प्रदर्शन का सोशल मीडिया में जो सीधा प्रसारण हुआ है। भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने अपने निवास में पुतला दहन किया। लगभग डेढ़ सौ ज़गहों पर पुलिस ने पहुंचकर पुतलादहन को रोकने की चेष्टा की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *