राजनांदगांव : जिले के कुमर्दा पंचायत के उपसरपंच व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री लालचंद साहू और उसके साथी किशुन साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व एक महिला ने लालचंद और उसके मित्र किशुन साहू पर गाली गलौच कर अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए राजनांदगांव महिला थाना मे शिकायत की है। पुलिस के बड़े अधिकारियों ने शिकायत की जांच कर करवाई के लिए डोंगरगांव थाने को निर्देशित किया था। मजिस्ट्रेट बयान में भी पीड़ित महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वही बयान दिया जैसा उसने शिकायत की थी। इसी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व लोक जगत ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। उसी के बाद पुलिस ने करवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 452,354,506 के तहत अपराध पंजिबद्ध किया है।


Recent Posts
-

तारा क्षेत्र के जंगल आदिवासियों के जीवन आधार, भाजपा सरकार ने उसको नीलाम कर दिया – भूपेश बघेल
-

चोरी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 12 लकड़ी की मूर्तियां बरामद…
-

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’
-

170 ट्रांजेक्शन, ₹66 लाख और CGPSC घोटाला: चेतन बोरघरिया ED की हिरासत में…


Leave a Reply