क्वारंटीन सेंटर में युवक की फंदे पर लटकी लाश मिली

Posted by

 कवर्धा : कवर्धा के क्वारंटीन सेंटर में एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। मृतक की पहचान कुकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम दमगढ़ निवासी 26 वर्षीय तुलसी बैगा के रूप में की गई है। कुछ दिन पहले वह चेन्नई से आया था और क्वारंटीन सेंटर में अकेले था । सेंटर से छुट्टी नहीं मिलने से परेशान चल रहा था, जबकि उसके पिता बाहर से उसकी देख रेख कर रहे थे। कुकदुर पुलिस के मुताबिक मृतक तुलसी बैगा महाराष्ट्र बोर गाड़ी में मजदूरी करने गया था । गांव लौटने के बाद उसे 11 जुलाई को सेंटर पर रखा गया था । सेंटर में अकेले होने की वजह से सदमे में आकर युवक ने फांसी लगा ली होगी। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories