नई दिल्ली। देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन का पहला लुक सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन में 857 बर्थ होंगी। इनमें 823 बर्थ यात्रियों के लिए और 34 वर्ष स्टाफ के लिए आरक्षित रखी जाएंगी। प्रत्येक कोच में एक मिनी पेंट्री भी होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच का लुक अच्छा दिख रहा है। बताते चलें कि वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन की पहली ट्रेन अगले साल फरवरी के अंत तक पटरियों पर आने की संभावना है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई में एक कार्यक्रम में कहा था कि अगले साल मार्च 2024 में वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर वर्जन लॉन्च कर दिया जाएगा। बता दें कि अभी देश में 30 से अधिक रूटों पर चेयर कार वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है।
चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के जनरल मैनेजर बीजी माल्या ने 16 सितंबर को बताया था कि इसी फाइनेंशियल ईयर के दौरान वंदे का स्लीपर वर्जन लॉन्च किया जाएगा। साथ ही वंदे मेट्रो भी इसी फाइनेंशियल ईयर में लॉन्च की जा सकती है। माल्या ने बताया कि अभी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को बनाया जा रहा है और इसे मार्च 2024 में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही वंदे मेट्रो का भी प्रोडक्शन चल रहा है। 12 कोच की इस ट्रेन को छोटे रूट पर जनवरी से चलाया जा सकता है। माल्या ने बताया कि वंदे भारत का एक नॉन एसी ट्रेन वर्जन भी लॉन्च करने की योजना है। इस साल 31 अक्टूबर से पहले इसे लॉन्च किया जाएगा। यह एक नॉन-एसी पुश-पुल ट्रेन होगी, जिसमें 22 कोच और इसके दोनों तरफ एक-एक लोकोमोटिव यानी इंजन होगा। स्लीपर वंदे भारत को एक कंसोर्टियम यानी दो कंपनियां मिलकर बना रही हैं। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड और रूस का ग्रुप शामिल है। इस कंसोर्टियम ने 200 में से 120 स्लीपर वंदे भारत चलाने के लिए सबसे कम बोली लगाई थी। बाकी 80 ट्रेनों की सप्लाई टीटागढ़ वैगन्स और क्च॥श्वरु का कंसोर्टियम करेगा।

-

रायपुर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न…
by
-

साहू समाज का कार्यक्रम के दौरान आरोपियो द्वारा उक्त नगदी रकम 65200/- रू. चोरी के मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार…
by
-

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
by

Recent Posts
-

रायपुर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न…
-

साहू समाज का कार्यक्रम के दौरान आरोपियो द्वारा उक्त नगदी रकम 65200/- रू. चोरी के मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार…
-

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
-

जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल


Leave a Reply