राजगढ़। जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में छापीहेड़ा रोड़ पर एक 22 वर्षीय युवती ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की। एएसआई संतोष मंडलोई के अनुसार ग्राम मेहराजपुरा हालमुकाम छापीहेड़ा रोड़ खिलचीपुर में किराए के मकान में रहने वाली 22 वर्षीय कविता सौंधिया ने मंगलवार सुबह घर में रहते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि युवती खिलचीपुर में छोटे भाई के साथ रहती थी और वह समीप में ही स्थित स्कूल में पढ़ाने जाती थी। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के युवक के परिजनों ने प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर हंगामा किया था, जिससे परेशान होकर उसने जहर खा लिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

-

रायपुर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न…
by
-

साहू समाज का कार्यक्रम के दौरान आरोपियो द्वारा उक्त नगदी रकम 65200/- रू. चोरी के मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार…
by
-

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
by

Recent Posts

जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

Leave a Reply