शिमला। एचपीएमसी ने बागबानों को यूनिवर्सल कॉर्टन की सप्लाई शुरू कर दी है। बागबानों की डिमांड एचपीएमसी को मिलनी शुरू हो चुकी है, जिसके मुताबिक सप्लाई की जा रही है। पिछले दिनों यूनिवर्सल कॉर्टन के टेंडर किए गए थे, जिसके बाद इनका रेट तय कर दिया गया था। बागबान चाहते हैं कि उनको अच्छी क्वालिटी का कॉर्टन मिले, लिहाजा उन्होंने एचपीएमसी को डिमांड भेजनी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि अभी तक करसोग बेल्ट से डिमांड आ रही है, वहीं ऊपरी शिमला के लोअर बेल्ट से भी डिमांड मिलनी शुरू हो चुकी है। फागू, मतयाणा, कोटखाई से एचपीएमसी को डिमांड मिली है, जिस पर बागवानों को वहां कॉर्टन पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। बता दें कि एचपीएमसी इस काम में दक्ष है और बागबानों से जिनसे उन्हें सेब खरीदना है, उनके लिए वह कॉर्टन भी उपलब्ध करवाता है। पिछले साल सरकार ने यहां पर यूनिवर्सल कॉर्टन शुरू कर दिया था और सरकार के निर्देश थे कि बागबानों को इसकी कमी नहीं होनी चाहिए। इस बार सभी कंपनियां कॉर्टन बना रही हैं, तो कॉर्टन की कमी तो नहीं रहेगी, परंतु इनकी क्वालिटी पर बागवान जरूर फोकस करेंगे। ऐसे में एचपीएमसी ने जिन कंपनियों के साथ टेंडर किया है, उनका कॉर्टन बेहतरीन है यह सुनिश्चित बनाया गया है। ऐसे में बागबान इन कंपनियों पर विश्वास करते हैं और एचपीएमसी को उन्होंने डिमांड भेजनी शुरू कर दी है। एचपीएमसी की मानें, तो डिमांड के अनुसार सप्लाई ऑर्डर दिए जा रहे हैं। जल्द ही सरकार के निर्देशों पर बागबानों से सेब की खरीद भी एमआईएस योजना के तहत शुरू कर दी जाएगी।

-

रायपुर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न…
by
-

साहू समाज का कार्यक्रम के दौरान आरोपियो द्वारा उक्त नगदी रकम 65200/- रू. चोरी के मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार…
by
-

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
by

Recent Posts
-

रायपुर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न…
-

साहू समाज का कार्यक्रम के दौरान आरोपियो द्वारा उक्त नगदी रकम 65200/- रू. चोरी के मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार…
-

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
-

जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल


Leave a Reply