अनियमित कर्मचारी बहनें मुख्यमंत्री को राखी भेजकर नियमितीकरण का मांगेंगी उपहार

Posted by

 राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ राज्य इकाई के आवाहन पर मिशन रक्षासूत्र कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसके तहत अनियमित कर्मचारी बहने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को रक्षा बंधन के अवसर पर रक्षा सूत्र भेज कर अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए सौगात मांगेंगे । हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के प्यार का पर्व है, जिसमें बहन अपने भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा का संकल्प लेती है और भाई जीवन भर उसकी सुरक्षा के लिए वचन देता है । प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद अनियमित कर्मचारी अपनी सुरक्षा को लेकर उत्साहित थे उन्हें विश्वास था कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल सरकार बनते ही उन्हें नियमित करेंगे किंतु सरकार बनने की कई महीने बीत जाने के बाद भी आज पर्यंत तक सरकार ने अनियमित कर्मचारियों के लिए कुछ भी नहीं किया जिसे देखते हुए इस धार्मिक पर्व पर अनियमित कर्मचारी बहने एवं समस्त अनियमित कर्मचारी अपने परिवार के महिला सदस्य जैसे मां, बहन, पत्नी, बेटी की तरफ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना भाई मानते हुए अपनी नौकरी की सुरक्षा का वचन लेने के उद्देश्य से एवं नियमितीकरण की आस लगाए हुए उन्हें रक्षा सूत्र भेजेंगे ।
राजनांदगांव जिला अध्यक्ष सुदेश यादव एवं महेश कुमार सिन्हा ने बताया कि राज्य इकाई के आव्हान पर राजनांदगांव जिले के 7000 अनियमित कर्मचारी बहने एवं उनके परिवार जनों के द्वारा भी निशान रक्षासूत्र को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षा सूत्र भेजेंगे जिले से लगभग 1500 राखियां भेजने का लक्ष्य है जिला राजनांदगांव के समस्त अनियमित कर्मचारी मुख्यमंत्री से अपने नियमितीकरण एवं नौकरी की सुरक्षा का उपहार मांग रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories