अपनी पहली इंटरनेशनल फिल्म को लेकर कीर्ति कुल्हारी ने साझा की खुशी

Posted by

मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी को इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक समय हो गया है। अपने करियर में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा ओटीटी पर भी वह कई अच्छे प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हैं। कीर्ति का कहना है कि अपनी बॉलीवुड यात्रा के लिए वह बेहद शुक्रगुजार हैं और अब इसके विस्तार की तरफ देख रही हैं। वह ‘सच इज लाइफ’ फिल्म से इंटरनेशन डेब्यू की तैयारी में हैं। इसे लेकर कीर्ति ने प्रतिक्रिया दी।

 
कीर्ति का कहना है कि ‘पिंक’, ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’, ‘क्रिमिनल जस्टिस’ और ‘ह्यूमन’ जैसे प्रोजेक्ट के बाद उन्हें लगता है कि अब करियर को आगे बढ़ाने का यह सही वक्त है। कीर्ति ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘यह मुझे अपनी तरक्की जैसी लग रही है। मेरे लिए यह ग्रोथ है’। अभिनेत्री का कहना है कि वह ‘सच इज लाइफ’ को सिर्फ एक ऐसे प्रोजेक्ट के रूप में नहीं देखती हैं, जो उन्हें इंटरनेशनल स्तर पर मौका दे रहा है, बल्कि यह उन्हें करियर के इस मुकाम पर आत्मविश्वास देने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories