NDPS एक्ट के प्रकरण में फरार दूसरे आरोपी को ओडिशा से किया गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना खम्हारडीह, थाना उरला, थाना खमतराई एवं थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री आदित्य पांडे के नेतृत्व में तथा एसीपी उरला सुश्री पूर्णिमा लामा एवं एसीपी पंडरी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में संबंधित थाना पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई की गई।

NDPS एक्ट के प्रकरण में ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार…
थाना खम्हारडीह के अपराध क्रमांक 247/2026, धारा 21(बी), 22 NDPS एक्ट के प्रकरण में पूर्व में 01 आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में फरार दूसरे आरोपी मित्र भानु बेहरा उर्फ बबलू पिता स्वर्गीय पद्मनाभ बेहरा उम्र 40 वर्ष, निवासी बरगढ़ तलीपाड़ा, थाना बरगढ़, जिला बरगढ़, ओडिशा की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लोकेशन ओडिशा में मिलने पर दबिश देकर उसे ओडिशा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई…
थाना उरला द्वारा कालिया रावत पिता घनश्याम रावत उम्र 39 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, उरला, रायपुर के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी के कब्जे से 180 एमएल की 100 नग देशी शराब, कुल 18 लीटर एवं 300 रुपये नगद, कुल कीमत 10,300 रुपये जप्त की गई।

थाना खमतराई द्वारा अपराध क्रमांक 941/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत चिमन लाल उईके पिता इडूराम उईके उम्र 35 वर्ष, स्थायी निवासी ग्राम कर्रा, थाना बसना, जिला महासमुंद, हाल पता डेरापारा बंजारी नगर, थाना खमतराई, रायपुर के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आरोपी के कब्जे से 28 नग देशी शोले मसाला शराब, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 5.040 लीटर, कीमत 2,800 रुपये जप्त की गई।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…
थाना खम्हारडीह द्वारा धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 01 व्यक्ति तथा थाना गुढ़ियारी द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत 01 व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
इस प्रकार नॉर्थ जोन में कुल 02 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है। आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए नियमानुसार वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *