देश के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Posted by

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें आज फिर बढक़र 80 डॉलर के करीब पहुंच गईं। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव 79.65 डॉलर प्रति बैरल और ङ्खञ्जढ्ढ का भाव 75.68 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. जिसका असर पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी देखने को मिला है। भारतीय ईंधन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों का ऐलान कर दिया है. देश के महानगरों समेत ज्यादातर राज्यों में ईंधन की कीमतें स्थिर हैं. हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कुछ शहरों में बदलाव देखने को मिला है। नोएडा में पेट्रोल 35 पैसे और डीजल 32 पैसे महंगा हो गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल और डीजल 5 पैसे महंगा हो गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 35 पैसे और डीजल 32 पैसे महंगा हो गया है.

गौरतलब है कि ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। चूंकि अलग-अलग राज्यों में वैट की दर अलग-अलग होती है, इसलिए पेट्रोल और डीजल की दर सभी राज्यों में समान नहीं होती है। गौरतलब है कि कीमतें कम हो सकती हैं क्योंकि कुछ राज्यों में कुछ महीनों में चुनाव होने हैं। 
कोलकाता: 92.76 रुपये प्रति लीटर चेन्नइ: 94.24 रुपये प्रति लीटर गांधीनगर
: 92.38 रुपये प्रति लीटर अहमदाबाद: 92.15 रुपये प्रति लीटर राजकोट: 91.93 रुपये प्रति लीटर सूरत: 92.04 रुपये प्रति लीटर वडोदरा: 91.82 रुपये प्रति लीटर, यहां बताया गया है कि अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कैसे जानें आप अपने मोबाइल के जरिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। आप सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से ढ्ढह्रष्ट ऐप डाउनलोड करें या फिर अपने मोबाइल में क्रस्क्क और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेज दें. आपको सारी जानकारी एसएमएस पर मिल जाएगी। आपको बता दें कि हर शहर का आरएसपी नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप आईओसी की वेबसाइट से जान सकते हैं। आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानदंडों के आधार पर ईंधन कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम तय करने का काम करती हैं। डीलर वे लोग होते हैं जो पेट्रोल पंप संचालित करते हैं। वे टैक्स और अपना मार्जिन जोडक़र खुदरा मूल्य पर पेट्रोल बेचते हैं। यह लागत भी पेट्रोल और डीजल के रेट में जोड़ी जाती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories