नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई हैवानियत की शिकार अनुसूचित जाति की महिला को न्याय दिलाने की मांग कर रहे राज्यसभा सदस्य एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया सहित कांग्रेसजनों को दिल्ली पुलिस ने राजीव चौक में गिरफ्तार किया। सांसद पीएल पुनिया के साथ पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, पूर्व सांसद उदित राज और दिल्ली महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष अमृता धवन के नेतृत्व में कांग्रेस का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन और गिरफ्तारी दी गयी। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेताओं को मंदिर मार्ग थाने में लाया गया। सारे गिरफ्तार कांग्रेसी नेता इस समय मंदिर मार्ग थाने में मौजूद रहे।


Recent Posts
-

मंत्री टंक राम वर्मा के प्रयासों से तिल्दा ब्लॉक के 50 स्कूलों में 3.50 करोड़ से बनेंगे आधुनिक बालिका शौचालय…
-

वसूली और भयादोहन करने 3 वर्ष से पदस्थ कर्मचारियों की सूची बनाई जा रही…
-

मंत्रिमंडल, राज्य की विद्युत वितरण कंपनी बेचने जा रही है, यह जनविरोधी है – दीपक बैज
-

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद…


Leave a Reply