अंततः रसिक परमार ने दिया इस्तीफा

Posted by

 रायपुर : लंबे समय से विवादों में रहे राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित के अध्यक्ष रसिक परमार ने अंततः इस्तीफा दे ही दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा पंजीयक सहकारी संस्थाएं को भेजा है। साथ ही उसकी एक कॉपी महासंघ के एमडी को भी भेजी है। भेजे गए इस्तीफे में परमार ने सिर्फ इतना लिखा है कि, मैं अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। खबर है कि पखवाड़े भर पहले दुग्ध महासंघ देवभोग के अध्यक्ष पद से रसिक परमार को पंजीयक सहकारी संस्था ने हटा दिया था। इसके साथ ही तीन साल के लिए चुनाव लड़ने पर भी रोक लगाई है। सहकारी संस्थाएं के पंजीयक हिमशिखर गुप्ता ने यह आदेश जारी किया था। फिलहाल उनके इस्तीफे की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दे दी गई है। रसिक परमार पर भ्रस्टाचार के आरोप लगातार लगते रहे हैं । ऑडिट में भी 25 करोड़ से अधिक की अनियमितता पकड़े जाने की खबर है। जानकारों की माने तो एफआईआर की भनक लगने के बाद ही परमार ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories