9 किलो गांजे के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

Posted by

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 15.10.23 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एप्पल स्टोर कस्टमर केयर ऑफिस के सामने 01 व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विनीत दुबे को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विश्राम कुमार यादव निवासी बिहार का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकेे पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी विश्राम कुमार यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 09 किलो 300 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 410/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी – विश्राम कुमार यादव पिता सोहन यादव उम्र 19 साल निवासी गमहरिया थाना यादोपुर जिला गोपालगंज बिहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories