झाडियों के बीच सुपरवाइजर की सड़ी गली लाश मिली

 रायपुर : तेलीबांधा थाना क्षेत्र के फुंडहर चैक के करीब  झाडियों के बीच एक युवक की  सड़ी गली लाश बरामद की गई है। मृतक की पहचान राजधानी के कारोबारी राधाकृष्ण अग्रवाल के यहां काम करने वाले सुपरवाइजर सुधीर बिहारी के रूप में की गई है । पुलिस के मुताबिक उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसकी तलाश भी की जा रही थी। अनुमान के मुताबिक लाश तीन दिन पुरानी हो चुकी है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है, लेकिन वस्तुस्थिति की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही मिल पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *