अवैध शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार, 35 पौवा देशी शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त…

लोक जगत, रायपुर। दिनांक 10.08.2026 को थाना सिलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति अपने पास अवैध शराब रखकर सोण्ड्रा-मुरेठी रोड से तेलीन दाई मंदिर, ग्राम सिलतरा की ओर आने वाले हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी सिलतरा को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को शराब सहित पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में थाना सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों की धरपकड़ हेतु सिलतरा-सोण्ड्रा-बहेसर रोड स्थित राकेश धर्मकांटा के सामने घेराबंदी कर ट्रैप पार्टी लगाई गई। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए एवं दोपहिया वाहन को आते देखकर पुलिस टीम द्वारा उसे रुकवाया गया। मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम दिनेश दुबे एवं लिलक यादव, निवासी सिलतरा बताया।

पुलिस टीम द्वारा दोनों के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमें देशी शराब के पौवे रखें हुए पाए गए। शराब रखने एवं परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहे जाने पर दोनों आरोपी किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके तथा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास करते रहे।
जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें 35 पौवा देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 पी जे 3022 जुमला कीमती लगभग 35,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिलतरा में अपराध क्रमांक 26/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी –
01. दिनेश दुबे पिता स्व. विनोद कुमार दुबे उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 13 गंगा सागर पारा ग्राम सिलतरा थाना सिलतरा जिला रायपुर।
02. लिलक यादव पिता स्व. धरमू यादव उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 15 भाठापारा ग्राम सिलतरा थाना सिलतरा जिला रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *