लोक जगत, रायपुर। फांसी पर लटकाने की धमकी देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म वाले बड़े पिता और जीजा को 20-20 साल कैद और 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। विशेष लोक अभियोजक डालेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि डीडी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी माता-पिता की मौत के बाद बड़े पिता के घर पर रहती थी।

इस दौरान 60 वर्षीय उसके बड़े पिता और 40 साल के जीजा ने दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी देने के साथ ही डीडी नगर थाना में 29 मई 2024 को शिकायत की।







Leave a Reply