लोक जगत, खैरागढ़। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष एवं सचिव शिरीष त्रिवेदी ने बताया कि राजकुमारी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय वि वि के सामान्य प्रशासन विभाग से सेवानिवृत हुए आप वि वि के कई विभागों में कार्य किये आपने आबन्तिट कार्यों एवं दायित्वों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वाह किया।
,,छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ,, के अध्यक्ष के रूप में प्रदीप मिश्र संघ के पूर्व सचिव तीर्थ राम यादव जी के साथ ही संघ के सक्रिय सदस्य श्री अलख राम साहू जी बिदाई समारोह में शामिल हुए।

प्रदीप मिश्र जी ने बताया कि गरिमामयी सेवानिवृति सम्मान समारोह में खैरागढ़ वि वि के सेवानिवृत्त कर्मचारीयों में सर्वश्री सुरेश दुबे संगतकार, श्री विवेक देशमुख संगतकार , श्री प्रखर शरण सिंह अध्यक्ष गैर शिक्षक कर्मचारी संघ , श्री राजू कश्यप अध्यक्ष कर्मचारी कल्याण संघ ,श्री चन्द्र प्रकाश गायकवाड़ कार्यालय अधीक्षक , श्री नवीन महोबे सहा ग्रेड 3 ,श्री दीपक जतेरे सहा ग्रेड 3 ,श्री मुकेश यादव सहा ग्रेड 3 श्री ओम हिरवानी स्टेनो आदि उपस्थित थे बिदाई समारोह के हाल में उपस्थित सदस्यों ने सेवानिवृत होने वाले मालवीय जी को उनके नये पारी की शुरुवात शानदार रूप से, करने की अपील की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मालवीय जी को सभी उपस्थित कर्मचारियों ने बधाई दी गई।
प्रदीप मिश्र ने बताया कि मालवीय जी का स्वागत और सम्मान करने के लिए छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ,, के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र, तीर्थ राम यादव और अलख राम साहू जी रायपुर से गए थे। मालवीय जी को अध्यक्ष ने माला पहना कर बुके, शाल ,श्रीफल खैरागढ़ वि वि की कुलपति डा लवली शर्मा मैडम जी के हाथों से दिलवा कर मालवीय जी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना सभी उपस्थित कर्मचारियों ने ईश्वर से किये।







Leave a Reply