गांजा तस्करी के मामले में जिम संचालक गिरफ्तार…

लोक जगत, महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में मुंगेली जिले के एक जिम संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रकाश सोनी उर्फ छोटू (28) निवासी वार्ड-7, पथरिया, जिला मुंगेली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से जुड़े मामलों में कुल 28.240 किलो गांजा और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

23 अगस्त को कोमाखान रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने घेराबंदी कर राहुल साहू (25), आयुष यादव (20) और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने गांजा ओडिशा के रामपुर से मुंगेली जिले के पथरिया ले जाने की बात बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *