गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाने का किया घेराव…

लोक जगत, रायपुर। रायपुर जिला हुसैनी सेना (RHS) के नेतृत्व में आज सैकड़ों लोगों ने देवेंद्र नगर थाने का घेराव कर गुजराती स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य एवं काजल हिंदुस्तानी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की। संगठन द्वारा प्रशासन को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है कि यदि तय समय-सीमा के भीतर ठोस कार्यवाही नहीं हुई, तो गुजराती स्कूल में ताला जड़ा जाएगा।
मामले में आज जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग थाने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गुजराती स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल परिसर में एक सांप्रदायिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया, जिसमें हजारों छात्र-छात्राओं से इस्लाम धर्म और मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगवाए गए। इस आयोजन के दौरान मुस्लिम छात्र-छात्राओं को बाहर निकाल दिया गया था।
हुसैनी सेना और समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार का नफरती और भड़काऊ आयोजन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की शांतिप्रिय धारा पर इस तरह की नफरत की संस्कृति को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

इस घेराव एवं विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नोमान हामिद, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रऊफी, शहर सीरत कमेटी अध्यक्ष सोहेल सेठी, पारस नगर मुतवल्ली अरशद खान, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नेहाल खान, मोहम्मद फहीम खान, शेख अमीन, जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर, एहतेशाम हुसैन, मोहम्मद जाकिर, हफीजुद्दीन हाफिज, राजिक रजा, रशीद भिन्सरा, अफजल कुरैशी, नौशाद, फिरोज खान, नूरा भाई, आवेश खान, शेख मजीद, इखलाक कुरैशी, जाकिर भाटी, जुनैद अली, आसिफ अंसारी, फरहान कुरैशी, साहिल खान, रफीक, मोहम्मद सैफ खान, नदीम खान, समीर खान, मोहम्मद हसन, सैयद अमन, मोहम्मद सद्दाम, आजम अली सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *