चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी कूष सोनकर गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। दिनांक 10.08.2026 को प्रार्थी ताराचंद साहू द्वारा थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि भाठागांव क्षेत्र में उसके भतीजे दुश्यंत साहू के साथ आरोपी कूष सोनकर विवाद कर रहा था। सूचना मिलने पर प्रार्थी मौके पर पहुंचा, जहां आरोपी द्वारा दुश्यंत साहू को जान से मारने की धमकी देते हुए जेब से धारदार चाकू निकालकर हमला किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। डीसीपी पश्चिम श्री रॉबिंसन गुड़िया एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा द्वारा एसीपी पुरानी बस्ती श्री देवांश सिंह राठौर एवं थाना प्रभारी पुरानी बस्ती को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्र कर उसे हिरासत में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी, आहत एवं साक्षियों के कथन दर्ज किए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।पुलिस टीम द्वारा आरोपी कूष सोनकर पिता संतोष सोनकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी त्रिभूर्ति चौक, जागृति स्कूल के पास, भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 109(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *