लोक जगत, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 वरिष्ठ अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख दर्शित नवीन पदस्थापना पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

गृह विभाग के आदेश के अनुसार—
श्री पवन देव, भापुसे (1992) को महानिदेशक, नगरसेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाएं, छत्तीसगढ़ पदस्थ किया गया है।
श्री गुरजिंदर पाल सिंह, भापुसे (1994) को महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं महानिदेशक, राज्य पुलिस अकादमी की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री एस.आर.पी. कल्लूरी, भापुसे (1994) को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, रायपुर पदस्थ किया गया है।
श्री प्रदीप गुप्ता, भापुसे (1995) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन एवं चयन, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, अभियोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्री विवेकानंद, भापुसे (1996) को वर्तमान कार्य के अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वित्त, योजना एवं प्रबंध, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर का दायित्व दिया गया है।
श्री दीपांशु विजय काबरा, भापुसे (1997) को वर्तमान कार्य के अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, यातायात, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्री अमित कुमार, भापुसे (1998) को वर्तमान कार्य के अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।
डॉ. आनंद छाबड़ा, भापुसे (2001) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, डायल 112 एवं दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री ओमप्रकाश पॉल, भापुसे (2003) को पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था/सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।
शासन के इस आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिसिंग व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों में बदलाव देखने को मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने से कानून-व्यवस्था, प्रशिक्षण, तकनीकी सेवाओं, यातायात, रेल पुलिस, वित्तीय प्रबंधन तथा नशे के खिलाफ कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नई कार्ययोजना को गति मिलने की उम्मीद है।







Leave a Reply