
लोक जगत, राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे नवरात्रि पर्व को ध्यान मे रखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अभियान कार्यवाही चलाया जा रहा है अभियान के तहत आज दिनांक 13.10.2026 को बदमाश प्रदीप कोर्राम पिता रमेसर कोर्राम उम्र 38 साल साटिन कोलियारी थाना गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव छ.ग. के द्वारा छुरिया पुराना थाना के पीछे तालाब किनारे शिव मंदिर के पीतल कलश को निकालने का प्रयास करने पर महिलाओं द्वारा विरोध करने पर वाद विवाद कर अशांति फैलाने पर अप्रिय घटना घटित होने की संभावना पर बदमाश के विरूद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर न्यायालय तहसीलदार छुरिया पेश किया गया।







Leave a Reply