प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा कहा – बिजली सरप्लस वाले छत्तीसगढ़ को यूपी से बिजली खरीदना पड़ रहा दुर्भाग्यजनक

लोक जगत, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की कुप्रबंधन और लापरवाही से छत्तीसगढ़ में बिजली का संकट भी पैदा हो रहा है। 3 साल पहले छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्य को बिजली बेचा जाता था। आज हमें दूसरे राज्यों से बिजली खरीदनी पड़ रही है। भाजपा सरकार महंगी बिजली बेच रही, स्मार्ट मीटर से लूट रही, अब बिजली उत्पादन भी नहीं कर पा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव सड़क तो बना नहीं पा रहे, सड़क का मेंटेनेंस तो करवा नहीं पा रहे, सड़क बनाने के लिए बजट है नहीं, अधिकारियों को धमकाने का रील बना कर सस्ता प्रचार हासिल कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस गन्ना किसानों की मांग का समर्थन करती है। भारतीय किसान संघ घड़ियाली आंसू मत बहाये, वह आरएसएस की विंग है, चाहे तो तुरंत मांग मानी जा सकती है।

शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन पर लाठीचार्ज क्रूरता…
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित इंडिया गठबंधन के 300 लोकसभा के, राज्यसभा के सदस्य वोट चोरी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे है। एसआईआर में की गई गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांग रहे। भाजपा भ्रष्ट चुनाव आयुक्त के बचाव में ढाल बन कर सामने आ रही है। दो दिन से लगातार विपक्ष के नेताओं के साथ बल प्रयोग किया जा रहा, मारपीट की जा रही, यह देश के लोकतंत्र को मिटाने की कोशिश है। ज्ञानेश कुमार सहित दोषियों पर कार्यवाही होने तक यह आंदोलन चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *