लोक जगत, रायपुर। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र एवं महा सचिव शिरीष त्रिवेदी ने बताया कि
हमारे भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 76 वीं जन्मदिन और छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25 वीं वर्ष गांठ पिछले 01 नवम्बर 2025 XD से वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं इसी उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी जी से ब्यक्तिगत रूप से मिल कर खुशी का इजहार करने के लिए और उन्हे बधाई देने के लिए छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ ने पत्र लिख कर मिलने के लिए समय मांगा।

प्रदीप मिश्र ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के इस गौरवमयी 26 वें वर्ष के अहम पड़ाव पर देश के प्रधान सेवक जी से ब्यक्तिगत रूप से मिलकर छत्तीसगढ़वासियों की ओर से और छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के द्वारा बधाई और शुभकामनाएं देना गौरव का विषय होगा।
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्म चारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर जी ने बताया कि मोदी जी से मिलने के लिए 12 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल में वे स्वम और संघ के इन सदस्यों ने अपने स्वयं के ब्यय से दिल्ली आने जाने के लिए अपनी सहमति दिये हैं, इन सदस्यों नाम, मोबाईल नम्बर, आधार कार्ड नम्बर के साथ पी एम ओ कार्यालय को मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर को शुभ कामना संदेश और बधाई पत्र दोनों स्पीड पोस्ट के साथ प्रेषित किया गया है।
प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं,,,,
(1) प्रदीप कुमार मिश्र -अध्यक्ष रवि वि वि से
(2) शिरीष त्रिवेदी – सचिव रवि वि वि से
(3) सुरेश दुबे जी – सदस्य खैरागढ़ वि वि से
(4) दुष्यंत मेश्राम जी – सदस्य बस्तर वि वि से
(5) अंता राम चौरे जी सदस्य रविशंकर वि वि से
(6) तीर्थ राम यादव जी सदस्य रविशंकर वि वि से
(7) राकेश कुमार शुक्ला जी सदस्य रविशंकर वि वि से
(8) श्रवण सिंह ठाकुर सदस्य रविशंकर वि वि से
(9) महेश सिंह ठाकुर सदस्य रविशंकर वि वि से
(10) अलख राम साहू जी सदस्य रविशंकर वि वि से
(11) लक्ष्मी नारायण तिवारी जी सदस्य रविशंकर वि वि से
(12) गणेश राम यादव जी सदस्य रविशंकर वि वि से रायपुर।







Leave a Reply